राजधानी समेत कई ट्रेनें अब ठाकुरगंज होकर चलेंगी, कई ट्रेनों का रूट और स्टॉपेज दोनों बदले, सफर से पहले देखें ये अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 May 2026 7:05 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Train Route: कटिहार रेल मंडल में रेल दोहरीकरण काम के कारण कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. किशनगंज स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव टेम्पररी रूप से बंद रहेगा, जबकि ठाकुरगंज स्टेशन पर विशेष स्टॉपेज दिया गया है.

विज्ञापन

Train Route: कटिहार रेल मंडल में चल रहे लाइन डबलिंग की काम की वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में टेम्पररी बदलाव किया गया है. कटिहार-सोनैली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के बाद रेलवे ने कई अहम ट्रेनों का रूट बदल दिया है. अब ये ट्रेनें ठाकुरगंज और पावाखाली होकर चलेंगी.

किशनगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी कई ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि काम पूरा होने तक कई ट्रेनों का किशनगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ठाकुरगंज स्टेशन पर इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है. ऐसे में किशनगंज से यात्रा करने वाले लोगों को अब नई समय-सारणी देखकर ही सफर करना होगा.

इन ट्रेनों का ठाकुरगंज में होगा ठहराव

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 7 जून को 15672 कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस ठाकुरगंज स्टेशन पर रुकेगी. वहीं 8 जून को 15078 कामाख्या एक्सप्रेस और 11031 अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस का भी यहां ठहराव रहेगा.

इसके अलावा 8 और 9 जून को 15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस तथा 15651 लोहित एक्सप्रेस भी ठाकुरगंज स्टेशन पर रुकेगी.

राजधानी और अमरनाथ एक्सप्रेस भी प्रभावित

10 जून को 15653 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 11 जून को 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 12 जून को 15624 भगत की कोठी एक्सप्रेस और 15654 गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस का भी ठाकुरगंज स्टेशन पर ठहराव रहेगा.

13 जून को 22411 अरुणाचल एसी स्पेशल, 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और 20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी परिवर्तित रूट से चलेंगी और ठाकुरगंज स्टेशन पर रुकेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोहरीकरण पूरा होने तक लागू रहेगा बदलाव

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल लाइन दोहरीकरण का काम पूरा होने तक ट्रेनों का परिचालन बदले हुए रूट से ही किया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की स्थिति और समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें: क्या IPL में दिखेगी बिहार की टीम? अनिल अग्रवाल की मांग पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन