तीन माह में हवाई उड़ान के एलान से पूर्णियावासियों की उम्मीदों को मिला संबल
बस, अब महज तीन महीने का इंतजार कीजिए फिर हवाई उड़ान भरिये. आनेवाले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू हो जायेगा और इसी के साथ हवाई उड़ान भरने का पूर्णियावासियों का सपना साकार हो जायेगा.
बिहार बजट के दौरान की गयी वित्त मंत्री की घोषणा से लोगों को मिला सुकून
अब बहुत जल्द खुलेगा पूर्णिया समेत सीमांचल के चहुमुंखी विकास का रास्ता
घोषणा सुनकर अलग-अलग सेक्टर के नागरिकों ने किया खुशी का इजहार
प्रतिनिधि, पूर्णिया. बस, अब महज तीन महीने का इंतजार कीजिए फिर हवाई उड़ान भरिये. आनेवाले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू हो जायेगा और इसी के साथ हवाई उड़ान भरने का पूर्णियावासियों का सपना साकार हो जायेगा. सोमवार को बिहार बजट के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की इस घोषणा के बाद लोगों की उम्मीदों को संबल मिला है. हालांकि, कई लोग इस अवधि पर बहुत भरोसा नहीं कर रहे पर अधिकांश शहरवासी यह मानते हैं कि जहां पिछले साल तक दूर-दूर तक कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी वहां तीन महीने में हवाई सेवा शुरू किए जाने की घोषणा से सुकून मिला है. गौरतलब है कि अभी हाल ही में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को मंजूरी दी थी जिससे हवाई सेवा शुरू किए जाने का रास्ता साफ हो गया था. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. जिसकी डिजाइन अगले 40 वर्षों को ध्यान में रखते हुए की गयी है. पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल से न केवल कोशी व पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल के लोग बल्कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के लोगों को भी सीधी हवाई सेवा मिल सकेगी. जबकि, देश के विभिन्न महानगरों का हवाई सफर भी सहज हो जायेगा. समझा जाता है कि टर्मिनल निर्माण की प्रक्रिया पूरी होते ही यह सेवा शुरू हो जायेगी. बजट के दौरान वित्त मंत्री द्वारा की गयी घोषणा के बाद यह माना जाने लगा है कि दिल्ली और मुंबई पूर्णिया के करीब आ गया है, बस, महज तीन माह बाद लोग इन महानगरों से जुड़ जायेंगे.हवाई सेवा शुरू होने के साथ पूरी होगी चिरलंबित मांग
दरअसल, हवाई सेवा शुरू होने के साथ पूर्णिया की चिरलंबित मांग पूरी होगी. इसके लिए लगातार दो सालों तक पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में आंदोलनात्मक गतिविधियां चलती रहीं, जबकि राजनीतिक महकमे में भी गर्माहट रही. इस मामले को एक तरफ केंद्र ने गंभीरता से लिया तो दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग-अलग बैठक कर न केवल एयरपोर्ट निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर किया बल्कि अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. नतीजतन आ हवाई उड़ान के लिए सरकार की ओर से अवधि की भी घोषणा कर दी गयी. इस घोषणा से लोगों को राहत मिली है.कहते हैं नागरिक
हम सबको पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने और यहां से हवाई सेवा शुरू किए जाने का लंबे अर्से से इंतजार था. बजट के दौरान वित्त मंत्री की घोषणा से खुशी हुई है. इसका इंतजार भी कर रहे हैं. वैसे, यहां के लोग धैर्यवान हैं. थोड़ा और वक्त भले लग जाये पर हवाई उड़ान की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए.पंकज नायक, उद्यमी, पूर्णिया
फोटो. 3 पूर्णिया 32बजट के दौरान वित्त मंत्री द्वारा की गयी घोषणा से सुकून मिला है. इससे हवाई उड़ान भरने के लिए मन भी उतावला होने लगा है. जिस तरह तीस वर्ष झेल लिए उसी तरह तीन माह और इंतजार कर लेंगे. इतना ही संतोष है कि तमाम बाधाओं के बावजूद वह दिन करीब आ गया है कि एयरपोर्ट शुरू हो रहा है.ए. के. बोस, प्रदेश सचिव, यूथ होस्टल्स
फोटो. 3 पूर्णिया 33यह आज की अच्छी खबर है कि अगले तीन महीनों में पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी. बजट के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने यह एलान कर पूर्णिया की चिरलंबित मांग पूरी होने का स्पष्ट संकेत दे दिया है. हवाई सेवा शुरू होने के बाद निश्चित रूप से पूर्णिया का समग्र विकास सुनिश्चित होगा.नीलम अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला एथलेटिक संघ
फोटो. 3 पूर्णिया 34हवाई सेवा शुरू होने से पिछले कई सालों के संघर्ष को विराम मिलेगा. वित्त मंत्री की इस घोषणा से काफी राहत मिली है पर घोषणा की अवधि के मद्देनजर हवाई सेवा के तकनीकी पक्ष को भी देखा जाना जरूरी है. वैसे, यह तय है कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद चहुंमुखी विकास के द्वार खुलेंगे.रवि रंजन, युवा सामाजिक कार्यकर्ता
फोटो. 3 पूर्णिया 35वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू किए जाने की घोषणा कर पूर्णिया के लोगों को काफी राहत दी है. मगर, जरूरी है कि इसी अवधि में हवाई सेवा शुरू हो जाए क्योंकि इससे यहां के उन लोगों की उम्मीदें ज्यादा जुड़ी हैं जिन लोगों ने लंबे अर्से तक इसके लिए संघर्ष किया है.अजय मांझी, अधिवक्ता
फोटो. 3 पूर्णिया 36बिहार बजट के क्रम में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अगले तीन महीने में पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू कर दिए जाने की घोषणा सही मायने में उन तमाम लोगों की जीत है जो इसके लिए हो रहे आंदोलन से जुड़े रहे हैं. यह भी सही है कि सरकार की पहल से ही यह संभव हुआ. अब व्यावसायिक विकास का रास्ता खुलेगा.
अशोक चौधरी, व्यवसायी, पूर्णियाफोटो. 3 पूर्णिया 37
फोटो. 3 पूर्णिया 38- पूर्णिया एयरपोर्ट का प्रस्तावित डिजाइन……………………….
एक नजर में
33.99 करोड़ की लागत से होगा टर्मिनल भवन का निर्माण
23 प्रतिशत कम है अनुमानित लागत से44.15 करोड़ था अनुमानित लगात
12 सितंबर को लगायी गयी थी पहली बोली…………………………….
स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनेगा पूर्णिया एयरपोर्ट
पूर्णिया एयरपोर्ट को स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनाया जाना है. पूर्णिया एयरपोर्ट में एप्रोन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फॉर्म, एडमिन ऑफिस, कॉमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग, एयरोब्रिज आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. पूर्णिया एयरपोर्ट पर पांच एयरोब्रिज के निर्माण को भी डिजाइन में समाहित किया गया है. पूर्व में ही एएआई के वास्तुविद द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार कर लिया गया है. एएआई के द्वारा तैयार डिजाइन में पूर्णिया एयरपोर्ट को अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाने की सभी आवश्यकताओं को समाहित किया गया है.सीमांचल को मिलेगा सुखद यात्रा का लाभ
पूर्णिया एयरपोर्ट से पूर्णिया के साथ-साथ अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और कटिहार, यहां तक कि नेपाल के यात्रियों को भी पूर्णिया एयरपोर्ट से सुखद यात्रा का लाभ मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










