ePaper

बिहार फर्स्ट मेजर रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

Updated at : 26 Sep 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार फर्स्ट मेजर रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

बिहार फर्स्ट मेजर रैंकिंग

विज्ञापन

पूर्णिया. 29 सितंबर तक कटिहार में आयोजित होने वाले बिहार फर्स्ट मेजर रैंकिंग खेल टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने 15 सदस्यीय टीम रवाना हुई. 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पूर्णिया टेबल टेनिस के खिलाड़ी मेजर टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहा है, 10 से 25 वर्ष तक की आयु के पूर्णिया से कुल 15 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे.अंडर 11:- संपूर्ण झा, अंडर 13:- सृष्टि, ऋषभ नैन, ऐ आनंद, हर्ष एवं वैष्णवी. अंडर 17:- समीक्षा आनंद, गौतम कुमार, सम्यक केसरी, दिव्या नयन. अंडर-19 :- रोहित रोशन, मुकेश राज. महिला वर्ग में रोशनी कुमारी एवं श्रेया भाग लेंगी. कोच स्वरूप दास और धनंजय मुखर्जी ने इन 15 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है. पूर्णिया जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सिक्रेटरी अक्षय सिंह, प्रेसिडेंट तुहीन घोषाल एवं संरक्षक डॉ राजन आनंद ने टीम को शुभकामनाओं के साथ महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम से रवाना किया. जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हासिल करने की शुभकामनाएं दी. फोटो. 26 पूर्णिया 9- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होते खिलाड़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन