भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए करें सभी जरूरी उपाय : डीएम

Updated at : 31 Mar 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए करें सभी जरूरी उपाय : डीएम

लू के प्रकोप से आम लोगों को बचाने के लिए डीएम ने दिये निर्देश

विज्ञापन

लू के प्रकोप से आम लोगों को बचाने के लिए डीएम ने दिये निर्देश

निर्देश

-खराब चापाकलों की युद्ध स्तर पर करें मरम्मत-आश्रय स्थलों में सार्वजनिक प्याऊ की हो व्यवस्था – सभी अस्पतालों में कम-से-कम 2 बेड सुरक्षित रखें -पर्याप्त मात्रा में हो ओआरएस पैकेट, जीवन रक्षक पूर्णिया. जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु में गर्मी एवं लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में जिले के आमजनों को लू के प्रकोप से बचाने के लिए संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं नगर निकायों को खराब चापाकलों की युद्ध स्तर पर मरम्मत कराने एवं.शहरी क्षेत्रों और आश्रय स्थलों में सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. सभी अस्पतालों में कम-से-कम 2 बेड सुरक्षित रखने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट, जीवन रक्षक दवाएं और आईवी फ्लूड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गयी है.इसके अतिरिक्त, चलन्त चिकित्सा दल भी सक्रिय रहेंगे. बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ( आपदा प्रबंधन) तथा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

श्रम एवं कार्य अवधि में बदलाव:

भीषण गर्मी को देखते हुए मनरेगा और अन्य खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए कार्य अवधि सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित की गई है.सभी कार्यस्थलों पर पेयजल, शेड और प्राथमिक उपचार की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.गर्मी की स्थिति को देखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह की पाली में किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर गर्मी की छुट्टियां निर्धारित समय से पूर्व की जा सकती है.

पशु-पक्षियों का बचाव:

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि सरकारी ट्यूबवेल के समीप या सुविधायुक्त स्थानों पर गड्ढे खुदवाकर पानी इकट्ठा किया जाए ताकि पशु-पक्षियों को पीने का पानी सुलभ हो सके.

यातायात एवं बिजली:

सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों के परिचालन को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक नियंत्रित किया जाएगा और वाहनों में ओ आरएस तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी.विद्युत विभाग को ढीले तारों को ठीक कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है.

टिपण्णी

जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु में गर्मी एवं लू की संभावना को देखते हुए जिलाप्रशासन अभी से सजग है. आमलोगों को लू से बचाव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दिये गये हैं. खासकर सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था करने को कहा गया है. सभी सरकारी अस्पतालों में ओआरएस पैकेट, जीवन रक्षक दवाएं और आईवी फ्लूड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.अंशुल कुमार, डीएम, पूर्णिया

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन