बिहार रग्बी टीम का हिस्सा बनेंगे पूर्णिया के सुमित

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 06 Apr 2026 7:35 PM

विज्ञापन

खेल जगत में पूर्णिया के सुमित ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. खेल जगत में पूर्णिया के सुमित ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है. अपने शानदार खेल प्रदर्शन के बल पर रग्बी खिलाड़ी सुमित बेसरा 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी चैम्पियनशिप 2025-26 के लिए अंडर-17 आयु वर्ग में बिहार रग्बी टीम का हिस्सा बनेंगे. यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है. सुमित की इस उपलब्धि पर पूर्णिया रग्बी सचिव शुभम आनंद ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुमित की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने बिहार रग्बी सचिव डॉ. पंकज कुमार ज्योति का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और मोटिवेशन से यह सफलता हासिल हुई है. श्री आनंद ने खेल और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन देने के लिए बिहार सरकार के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन