राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में कुशल युवा कार्यक्रम के सफल छात्र हुए सम्मानित

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए. संस्थान के केवाइपी नोडल पदाधिकारी प्रो. कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस सत्र में कुल 60 विद्यार्थियों में से 50 छात्रों ने यह कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया. इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने केवाइपी टीम को बधाई दी और प्रो. कुंदन कुमार सिंह एवं प्रो. राज कुमार गुप्ता के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम है. डॉ. संजय कुमार ने यह भी कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को व्यावसायिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना भी है. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने इस मौके पर संस्थान के प्लेसमेंट सेल द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. अमन कुमार राजन को भी सम्मानित किया. कार्यक्रम में डॉ. श्वेता कुमारी, प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. कुमार कार्तिक, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. सुमन कुमार, प्रो. आनंद कुमार एवं प्रो. नवीन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन