पप्पू यादव से मिले हड़ताली एनएचएम कर्मी, मांगा समर्थन

Updated at : 14 Jul 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
पप्पू यादव से मिले हड़ताली एनएचएम कर्मी, मांगा समर्थन

मांगों को लेकर सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर की बात

विज्ञापन

मांगों को लेकर सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर की बात पूर्णिया. संविदा पर कार्यरत एनएचएम के कर्मियों ने सांसद पप्पू यादव से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में उनका समर्थन मांगा और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. वह पांच जुलाई से सेवा नियमित करने व अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. उन्होंने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी. इस मामले में सांसद ने फोन के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत की. एनएचएम कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे हैं और उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है. इस स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की, ताकि वे भी बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा का लाभ उठा सकें. उन्होंने सांसद को बताया कि किस तरह से केंद्र एवं राज्य की सरकार द्वारा उनके साथ भेदभाव हो रहा है और इसलिए दोनों सरकारों की दोहरी नीति की वजह से हमसे समर्थन मांगने आये हैं. समान कार्य, समान वेतन के साथ समान नियम, राज्य कर्मी का दर्जा, ससमय मानदेय एवं बकाया मानदेय का भुगतान आदि प्रमुख मुद्दे हैं, जिसको लेकर हड़ताल किया जा रहा है. सांसद पप्पू यादव ने एनएचएम कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाएंगे. उन्होंने कहा कि एन एच एम के तहत कार्यरत संविदा कर्मी की मांग जायज है. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए. हम इनकी मांग को सदन में रखेंगे, लेकिन उससे पहले हमने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री जी से फ़ोन पर बात कर इनकी समस्या से अवगत कराया और समाधान का आग्रह किया है. हम इसके लिए उन्हें पत्र भी आज लिखेंगे. फोटो- 14 पूर्णिया 15- सांसद से मिलतीं एनएचएम कर्मी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन