ePaper

पूर्णिया में मौसम की बहार, मेघ गर्जना के साथ बरसेंगे बादल, हवा चल रही तेज रफ्तार

Updated at : 06 May 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

मेघ गर्जना के साथ बरसेंगे बादल, हवा चल रही तेज रफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया. जिले में पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम पूरी तरह खुशनुमा बना हुआ है. मेघ गर्जना के साथ देर शाम तक बादल भी बरसने वाले हैं. आइएमडी के मुताबिक, मंगलवार 7 से 10 मई के बीच जिले में बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ-साथ वज्रपात का भी अलर्ट किया गया है जबकि 40 से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसे लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच सोमवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो मंगलवार को तापमान में और गिरावट आयेगी. इधर, सोमवार की शुरुआत ही ठंडी पूर्वा हवा और बादलों के बीच हुई और पूरे दिन बारिश के आसार बने रहे जबकि बारिश नहीं हुई. वैसे, मौसम विभाग की मानें तो अभी भी हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं क्योंकि पूर्वा हवा का प्रवाह जारी है. मौसम वैज्ञानियों की मानें तो उत्तर पूर्व बिहार के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है. इस कारण द्रोणी रेखा पश्चिम बंगाल से उत्तर ओडिशा तक प्रभावी है. वहीं दूसरी ओर बंगाल से आ रही नमी युक्त पूर्वा हवा के कारण आर्द्रता में वृद्धि हुई है इससे बारिश की स्थिति बन रही है. मौसम वैज्ञानियों की मानें तो 7 से 10 मई तक बारिश का यह सिस्टम काफी सक्रिय रहेगा. इस बीच मेघ गर्जन और वज्रपात की भी प्रबल संभावना है. इस मौसम में आंधी की भी संभावना बन रही है. बारिश के अलर्ट को ले सहमे हैं पूर्णिया के किसान. मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसान अभी मक्का तैयार कर रहे हैं. कहीं मक्का खेतों में है तो कहीं खलिहानों में पड़ा हुआ है. किसानों को डर है कि यदि बारिश हो गयी तो बाहर तैयार हो रहे मक्का के दाने भींग जायेंगे जिससे उसकी क्वालिटी खराब हो जायेगी. हालांकि, मौसम विभाग पहले से किसानों को अपनी फसलों को समेट कर सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह देता आ रहा है पर किसानों की परेशानी यह है कि पूरा मक्का सुरक्षित स्थानों तक नहीं पहुंच सका है. कहीं जगह तो कहीं व्यवस्था के अभाव के कारण उनका मक्का खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है. वैसे किसान इसे ताबड़-तोड़ समेट भी रहे हैं पर यदि इस दौरान बारिश हो गयी तो उनकी मुश्किलें बढ़ जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन