पूर्णिया कॉलेज का 78वां स्थापना दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंचासीन प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया कॉलेज ने अपना 78वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया. कॉलेज परिसर में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्राचार्य प्रो. डॉ. सावित्री सिंह ने संस्थान के गौरवशाली इतिहास को याद किया.

विज्ञापन

पूर्णिया : सीमांचल की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली शिक्षण संस्था पूर्णिया कॉलेज का 78वां स्थापना दिवस गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर प्राचार्या प्रो. डॉ. सावित्री सिंह, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. सावित्री सिंह ने की. अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में स्थापित पूर्णिया कॉलेज का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने संस्थान की स्थापना में योगदान देने वाले सभी महापुरुषों एवं महानुभावों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास, दूरदर्शिता और समर्पण के कारण आज पूर्णिया कॉलेज सीमांचल में उच्च शिक्षा का सशक्त केंद्र बनकर स्थापित है.

प्राचार्या ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता उसके शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक समर्पण, अनुशासन तथा सहयोग पर निर्भर करती है. संस्थान का प्रत्येक सदस्य समान रूप से महत्वपूर्ण है और सभी के संयुक्त प्रयासों से ही पूर्णिया कॉलेज भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करेगा.

स्थापना दिवस के अवसर पर प्राचार्या प्रो. सावित्री सिंह के नेतृत्व में शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता कायम रखने का सामूहिक संकल्प लिया.

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. इश्तियाक अहमद, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सविता ओझा, डॉ. राजेश एस. झा, डॉ. अंकिता विश्वकर्मा, डॉ. मुजाहिद हुसैन, डॉ. मनीष, डॉ. अंजना झा और डॉ. के. बी. गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. साजिदा अंजुम ने किया, जबकि कॉलेज परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमन गुंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन