नीट व अन्य परीक्षाओं को लेकर पूर्णिया पुलिस की अपील, शांति और संयम बनाए रखने का आग्रह

Updated:
विज्ञापन

एसएसपी पूर्णिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया पुलिस ने NEET और अन्य परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों और अभिभावकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी शिकायतों को सक्षम अधिकारियों के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से रखें.

विज्ञापन

पूर्णिया : नीट एवं अन्य परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्णिया पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से शांति, संयम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या, असंतोष या शिकायत को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष रखें. सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें.

विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में छात्रों एवं अभिभावकों से किसी भी प्रकार के उपद्रव, तोड़फोड़, आगजनी, सड़क जाम या सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई है. साथ ही कहा गया है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए केवल विधिसम्मत और शांतिपूर्ण माध्यम अपनाएं तथा असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं.

पूर्णिया पुलिस ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को किसी भी हिंसात्मक गतिविधि से दूर रखें. पुलिस ने कहा कि छात्रों का भविष्य और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति, संयम एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पूर्णिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन