समाहरणालय में लगा फरियादियों का मेला, 52 शिकायतें लेकर पहुंचे लोग — DM अंशुल कुमार ने दिया ये भरोसा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- लोगों की शिकायतें सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया जिला प्रशासन ने 'सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान 52 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने त्वरित और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं.

विज्ञापन

जनता दरबार में 52 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान कुल 52 फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं. डीएम ने एक-एक कर सभी आवेदनों का अवलोकन किया और संबंधित मामलों की जानकारी ली.

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में समाधान उपलब्ध कराया जाए.

जिला मुख्यालय से पंचायत स्तर तक सुनी गईं शिकायतें

आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए केवल जिला मुख्यालय में ही नहीं, बल्कि जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहे. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गयी.

समयबद्ध और पारदर्शी समाधान पर जोर

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना रहा. अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और शिकायतों के निष्पादन की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन