बनमनखी बुनियाद केंद्र में आज से नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Apr 2026 7:21 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में 6 अप्रैल सोमवार से एक माह तक विशेष नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर शुरू होगी. यह शिविर बुनियाद केंद्र, पूर्णिया के अंतर्गत एक नवाचारी पहल के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य दृष्टि दोष से ग्रसित लोगों की पहचान कर उन्हें समुचित सहायता प्रदान करना है.इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं. विशेषज्ञों द्वारा लाभुकों की आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जरूरतमंदों को चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा. प्रत्येक बुनियाद केंद्र पर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस सुविधा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं। यह पहल न केवल लोगों की दृष्टि संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायक होगी, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन