ePaper

10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Updated at : 10 Oct 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

अमौर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई पुलिस छापेमारी में 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई पुलिस छापेमारी में 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरा भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर संजय विश्वास उम्र 26 वर्ष साकिन धुरपैली, थाना अमौर का निवासी बताया गया, जिसे अमौर थाना के पुअनि राम रतन कुमार ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना पर धुरपैली गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. छापेमारी में तस्कर संजय विश्वास के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई. वहीं एक तस्कर हीरालाल विश्वास उम्र 35 वर्ष पुलिस गाड़ी देख कर भागने में सफल हो गया. इस संबंध में अमौर थाना कांड संख्या 446/25, मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन