ePaper

चोरी के तीन मोबाइल के साथ कुख्यात जुबेर चढ़ा हत्थे, शमशाद की तलाश

Updated at : 31 Dec 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के तीन मोबाइल के साथ कुख्यात जुबेर चढ़ा हत्थे, शमशाद की तलाश

शमशाद की तलाश

विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी मो.जुबेर को तीन चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.मामले में मो.शमशाद की गिरफ्तारी करने के लिए तलाश में जुटी है. जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने मीडिया को बताया कि एसपी व एसडीपीओ के निर्देशानुसार समकालीन अभियान के दौरान बुधवार की सुबह 9 बजे में ईटहरी मोड़ के पास दो व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगे. इसमें एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. दूसरा व्यक्ति मो.जुबेर आलम ग्राम बिनोवाग्राम थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को तीन चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. मो.जुबेर आलम का आपराधिक इतिहास रहा है.वह पूर्व में आर्म्स एक्ट,लूट, डकैती में कई दफे जेल जा चुका है.जानकीनगर थाना कांड संख्या -44/21 दिनांक -14/3/21धारा-414 आईपीसी एवं 25 (1-बी)ए/26/35, जानकीनगर थाना कांड संख्या -43/21 दिनांक 13/3/21धारा-392भादवि, जानकीनगर थाना कांड संख्या 04/21 दिनांक 4/1/21 धारा392आईपीसी, जानकीनगर थाना कांड संख्या -14/21 दिनांक 28/1/21 धारा-392 , बनमनखी थाना कांड संख्या -70/24 धारा-392,बनमनखी थाना कांड संख्या -397/24 आर्म्स एक्ट, बनमनखी थाना कांड संख्या -123/24 धारा-392 भादवि एवं बडहारा थाना कांड संख्या 120/19 दिनांक -12/6/19 धारा-392 दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन