पूर्णिया विवि ने पैट 2024 व पैट 2025 में किया सीटों में इजाफा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Feb 2026 6:29 PM

विज्ञापन

पैट 2024 में 38 से बढ़कर 61 तो पैट 2025 में 66 से बढ़कर 104 सीट

विज्ञापन

– पैट 2024 में 38 से बढ़कर 61 तो पैट 2025 में 66 से बढ़कर 104 सीट पूर्णिया. पूर्णिया विवि ने पैट 2024 व पैट 2025 के लिए सीटों की बढ़ोतरी की है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है. जानकारी के अनुसार, पैट 2024 में सीटों की संख्या 38 से बढ़ाकर 61 की गयी है. इसी प्रकार से पैट 2025 में 66 सीट से बढ़ाकर 104 सीट की गयी है. पैट 2024 और पैट 2025 के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है. पूर्णिया विवि के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैट 2024 के लिए 20 विषय में 61 और पैट 2025 के लिए 20 विषय में 104 सीट निर्धारित की गयी है. पैट 2024 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 1, मैथ में 3, फीजिक्स में 4, जूलॉजी में 1, कॉमर्स में 2, इकोनोमिक्स में 9, जियोग्राफी में 0, हिस्ट्री में 4, होम साइंस में 2, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 1, सोशियोलॉजी में 2, इंग्लिश में 7, हिन्दी में 10, मैथिली में 1, म्यूजिक में 0, फिलोसोफी में 5, संस्कृत में 1 और उर्दू में 4 सीट शामिल हैं. इसी प्रकार से पैट 2025 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 7, मैथ में 6, फीजिक्स में 6, जूलॉजी में 3, कॉमर्स में 4, इकोनोमिक्स में 16, जियोग्राफी में 6, हिस्ट्री में 2, होम साइंस में 5, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 8, सोशियोलॉजी में 3, इंग्लिश में 9, हिन्दी में 6, मैथिली में 0, म्यूजिक में 1, फिलोसोफी में 8, संस्कृत में 5 और उर्दू में 5 सीट शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन