शून्य रॉयल्टी व मालिकाना फीस जमा करनेवालों को शो-कॉज

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 में की गयी कुल राजस्व समाहरण की समीक्षा की गयी.खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल मो.-3274.22 का लक्ष्य निर्धारित है. इसमें ईंट मद में 139.46 रूपये के लक्ष्य के विरूद्ध मो०-91.35 रूपये एवं दण्ड मद में 191.18 रूपये की वसूली की गयी है.पूर्णिया जिला अंतर्गत राजस्व का मुख्य श्रोत कार्य विभागों द्वारा व्यवहृत लघु खनिज से रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की राशि है जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में मो०-2503.11 रूपये का लक्ष्य निर्धारित है.कुल 22 कार्य विभागों द्वारा अबतक मो०-1897.64 रूपये समर्पित किया गया है.पंचायत समिति बैसा, बी०कोठी, विद्युत आपूर्ति, नगर पंचायत (धमदाहा, चम्पानगर, रूपौली बिरौली, भवानीपुर, जानकी नगर, मीरगंज, अमौर एवं बायसी तथा नगर परिषद् कसबा द्वारा शून्य रॉयल्टी एवं मालिकाना फीस जमा किया गया है. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कारण पृच्छा किया गया.साथ ही भवन निर्माण विभाग, पंचायती राज्य विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ से भी वित्तीय वर्ष 2024-25 में जमा की गयी रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की तुलना में कम रॉयाल्टी एवं मालिकाना शुल्क जमा करने के लिए कारण पृच्छा करने हेतु निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया है. साथ ही सभी कार्य विभागों को सख्त निदेश दिया गया की लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत रॉयाल्टी एवं मालिकाना शुल्क की कटौती कर खनन विभाग को समर्पित करेंगे. दण्ड की वसूली के लिए निरंतर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन