10 लीटर शराब के साथ धंधेबाज धराया, हंगामा करते दो शराबी चढ़े हत्थे

Updated at : 13 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
10 लीटर शराब के साथ  धंधेबाज धराया, हंगामा करते दो शराबी चढ़े हत्थे

हंगामा करते दो शराबी चढ़े हत्थे

विज्ञापन

भवानीपुर. थानाक्षेत्र के रधुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर खुजरेल बहियार से बीते गुरुवार की संध्या गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराब विक्रेता की पहचान सिंघियान सुंदर खुजरेल वहियार के वार्ड संख्या 3 निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी मंडल के रूप में हुई. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षु अवर निरक्षक श्रुति कुमारी दल बल के साथ संध्या गस्ती कर रही थी. इसी क्रम में आरोपित को पकड़ उसके घर से प्लास्टिक के दो पांच लीटर के गैलन में शराब जब्त की गयी. थाना में कांड संख्या 66/26 दर्द कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया. वहीं शराब पीकर एसएच 65 मुख्य मार्ग के दुर्गापुर चौक के पास हो हंगामा कर रहे नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड संख्या 11 निवासी रुपेश सोनी एवं जावे पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी शेख मैथुम को पुअनि अजय प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया. कांड संख्या 24/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन