लकड़ी लोड गाड़ी ने दुकानदार को कुचला, मौत

Updated at : 02 Jul 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी लोड गाड़ी ने दुकानदार को कुचला, मौत

नेवालाल चौक के पास हादसा

विज्ञापन

नेवालाल चौक के पास हादसा पूर्णिया. सड़क हादसे में एक फल दुकानदार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर रात मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास हुई. घटनास्थल के पास ही मृतक का फल दुकान है. दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में लकड़ी लोड एक मैजिक गाड़ी एकाएक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे से गुजर रहे फल दुकानदार को कुचल दिया. घटना के फ़ौरन बाद फल दुकान पर मौजूद घरवाले व स्थानीय लोग मौके पर जुटे और गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. सड़क हादसे के बाद भागने के क्रम में लोगों ने मैजिक समेत चालक को धर दबोचा और सूचना पर पहुंची मरंगा पुलिस को सौंप दिया. मृतक सहायक खजांची थाना क्षेत्र के छठ पोखर मांझी कॉलोनी निवासी वकील पोद्दार के बेटे सिंटू कुमार (35 वर्ष) बताया गया.घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सिंटू कुमार अपने फल की दुकान घर जा रहा था, तभी नेवा लाल चौक स्थित ट्रैफिक लाइट से ग्रीन सिग्नल मिला. ग्रिल सिग्नल जलते ही सभी वाहन वहां अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे. इसी क्रम में मालवाहक मैजिक ने अन्य वाहनों को ओवरटेक करते हुए अपना नियंत्रण को दिया. इसके बाद अनियंत्रित मैजिक ने सड़क किनारे से गुजर रहे फल दुकानदार को कुचल दिया और भागने लगी, जिसे खदेर कर पकड़ लिया गया. मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. फोटो. 2 पूर्णिया 19- मृतक फल दुकानदार की फाइल फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन