एसबीआइ आरसेटी में सिलाई कटाई प्रशिक्षण शुरू

भारतीय स्टेट बैंक
प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व .भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पूर्णिया में 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया . प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार से जोड़कर सफल उद्यमी बनाना है. आरसेटी के निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने सभी प्रशिक्षु को बताया कि महिलाओं के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है . मौके पर आरसेटी के संकाय माधव चंद एवं रजनीकांत ,सहायक पप्पू कुमार व दीपक कुमार सिंह, आदेश पाल ऋषभ कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










