मालोपाड़ा गांव में महानंदा का भीषण कटाव, जद में आये कई घर

जद में आये कई घर
बायसी. प्रखंड के गांगर पंचायत के मालोपाड़ा गांव में महानंदा नदी से भीषण कटाव हो रहा है. कटाव इतना तेज है कि 4 से 5 दिन के अंदर नदी बिल्कुल घरों के करीब पहुंच चुकी है . कई लोगों का घर नदी कटाव की चपेट में है .पंचायत के मुखिया गुलाम गौस ने बताया कि कई साल से मालोपाड़ा गांव में कटाव नहीं हो रहा था. करीब 5 वर्ष पूर्व जिओ बैग का बंडाल बनाया गया था. बंडाल के कारण नदी कटाव रूक चुका था. अब नदी गांव की दूसरी ओर काट रही है. कटाव काफी तेज है . तीन से चार दिन के भीतर नदी करीब 50 फीट काट चुकी है .यदि इसी तरह का कटाव चालू रहा तो कई लोगों का घर नदी में कट जाएगा .मालोपाड़ा गांव काफी बड़ा गांव है .ग्रामीण नैयर आलम, अशफाक आलम ,मुन्ना ,आमलाल , नारायण प्रसाद मोदक एवं शब्बीर आलम समेत कई लोगों ने प्रशासन से कटाव रोकने की मांग की है . फोटो. 21 पूर्णिया 12- महानंदा नदी में हो रहे कटाव को देखते ग्रामीण
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




