GMCH Purnia OPD: GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज गायनी विभाग की तीन महिला डॉक्टर रहेंगी उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन

GMCH पूर्णिया

GMCH Purnia OPD: GMCH पूर्णिया ओपीडी अपडेट: शुक्रवार को गायनी विभाग में तीन महिला डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगी. जानिए सभी विभागों के डॉक्टरों की सूची, ओपीडी का समय और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

GMCH Purnia OPD: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की ओपीडी में शुक्रवार को महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में आज तीन महिला चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अधिक संख्या में आने वाली महिला मरीजों को समय पर जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

जीएमसीएच पूर्णिया में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंचती हैं. इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन महिला मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त संख्या में महिला चिकित्सकों की तैनाती करता है. शुक्रवार को गायनी विभाग में डॉ. रीचा झा, डॉ. निहारिका और डॉ. नुपूर महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगी.

विभिन्न विभागों में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी ओपीडी रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न विभागों में निम्न चिकित्सक सेवाएं देंगे.

  • मेडिसिन : डॉ. पंकज
  • गायनी : डॉ. रीचा झा, डॉ. निहारिका, डॉ. नुपूर
  • सर्जरी : डॉ. तारकेश्वर
  • ऑर्थोपेडिक : डॉ. सिद्धार्थ सोहन
  • पीडियाट्रिक : डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजू कुमार, डॉ. आमिर
  • स्किन : डॉ. जॉली
  • ईएनटी : डॉ. गोपाल झा
  • नेत्र रोग : डॉ. श्वेता भारती, डॉ. प्रज्ञा प्रसून

ओपीडी का समय

अस्पताल की प्रथम पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक संचालित होगी.

रजिस्ट्रेशन की सुविधा सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक तथा शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.

पूर्णिया की और खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन