गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम स्थिर, अगले सप्ताह बाजार में तेजी के आसार

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी

Gulabbagh Mandi Rate: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव स्थिर बने हुए हैं. सुपर क्वालिटी मक्का 2260 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. बढ़ती आवक के बीच कारोबारियों ने अगले सप्ताह बाहरी मांग बढ़ने और कीमतों में तेजी की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

Gulabbagh Mandi Rate: उत्तर बिहार की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शामिल गुलाबबाग मंडी में गुरुवार को मक्का के भाव में ठहराव देखने को मिला. हालांकि कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई और खरीदारी का रुझान भी मजबूत बना रहा. मंडी में लगातार बढ़ रही आवक के बावजूद कारोबारियों का मानना है कि अगले सप्ताह बाहरी मांग बढ़ने पर मक्का के दाम में फिर तेजी आ सकती है.

सुपर क्वालिटी मक्का 2260 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका

मंडी में गुरुवार को सुपर बीडी नंबर-1 क्वालिटी मक्का का अधिकतम भाव 2260 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं मीडियम क्वालिटी मक्का 2120 से 2180 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बाहरी बाजारों की मांग अपेक्षाकृत धीमी रही है, लेकिन पशु आहार, स्टार्च उद्योग और निर्यात बाजारों से अगले सप्ताह मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए खरीदारी जारी है.

चावल और दालों के भाव भी रहे स्थिर

मक्का के अलावा चावल और दालों के बाजार में भी स्थिरता बनी रही. बासमती चावल 12,500 से 13,000 रुपये प्रति क्विंटल तथा अरवा मोटा चावल 3,050 से 3,250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा. दालों और तिलहन के दाम में भी कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

कृषि उत्पादन्यूनतम (रु.)अधिकतम (रु.)
मक्का20302260
गेहूं24702550
चावल मंसूरी32503425
चावल अरवा मोटा30503250
चावल बासमती1250013000
मसूर दाल55506750
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1060014500
चना दाल55506600
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
काला सरसों68007400
पीला सरसों73007800
आलू550850
प्याज16001800
लहसुन53009000
विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन