कृषि विज्ञान केंद्र में सम्मानित किये गये जिले के सात किसान

Updated:
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में जिला के सात उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया

विज्ञापन

जलालगढ़. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में जिला के सात उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त डीबीटी माध्यम से किया गया, जिसका वर्चुअल प्रसारण केवीके जलालगढ़ पूर्णिया में किया गया. उक्त कार्यक्रम का प्रसारण केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ के एम सिंह की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर किसान सम्मान निधि से लाभांवित कृषक उपस्थित हुए. साथ ही कृषक बंधुओं को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई. पूर्णिया जिला के सात प्रगतिशील कृषकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया. इनमें जलालगढ़ के जितेन्द्र कुशवाहा को प्राकृतिक खेती के लिये, के नगर के कार्तिक किशोर को बागवानी क्षेत्र में, कसबा के किसान मो सादिर अली को जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम, अमौर के रमण मिश्रा एवं स्वाति देवी को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने एवं फैलाने में योगदान देने, जलालगढ़ के प्रदीप राय को खेती, वृक्षारोपण, पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ गोविन्द कुमार, उद्यान वैज्ञानिक डॉ संगीता मेहता, मौसम वैज्ञानिक दयानिधि चौबे, डॉ आतिश सागर, डॉ संतोष कुमार, डॉ राबिया परवीनसहित केवीके कर्मी व दर्जनों कृषक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन