एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 5:56 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. स्थानीय जिला स्कूल में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए फुटबॉल खेल विधा के बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया. इस चयन ट्रायल प्रतियोगिता में विभिन्न जिला से बालक वर्ग में 104 तथा बालिका वर्ग में 9 खिलाड़ी उपस्थित हुए. सभी बालक-बालिका खिलाड़ियों का विभाग द्वारा संबंधित खेल विधाओं के प्रशिक्षकों द्वारा बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया. बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट में उच्च अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों के लिए भोजन आवासन प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा की जायेगी. उक्त प्रतियोगिता का सतत अनुश्रवण वरीय उप समहत्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा के साथ-साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं स्थापना पूर्णिया द्वारा किया जाएगा. चयन प्रतियोगिता के समय स्थानीय एवं अन्य जिला के अभिभावक तथा विभाग द्वारा प्रतिनिधि प्रशिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा प्रतिनिधि शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे.

अन्य संबंधित खेल विधाओं का चयन सात मार्च से

फुटबॉल की भांति अन्य संबंधित खेल विधाओं वॉलीबॉल बालक-बालिका जिला स्कूल मैदान में 7 मार्च 2026 को, तीरंदाजी बालक- बालिका जिला स्कूल पूर्णिया में और 8 मार्च 2026 को हॉकी खेल विधा के बालक बालिका खिलाड़ियों का राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूर्णिया में तथा 9 मार्च 2026 को ट्रायल लिया जाएगा. उक्त चयन ट्रायल प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु आयु सीमा 01.01.2012 से 01.01.2014 के बीच होना अनिवार्य होगा. खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं दो फोटो के साथ खेल विधा अनुसार निर्धारित तिथि एवं स्थल पर भाग ले सकेंगे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन