गुलाबबाग विद्या मंदिर में सरस्वती के मानस पुत्रों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
गुलाबबाग विद्या मंदिर में सरस्वती के मानस पुत्रों को मिला सम्मान

गुलाबबाग विद्या मंदिर में सरस्वती के मानस पुत्रों को मिला सम्मान

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्णिया. शहर के गुलाबबाग स्थित शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सीबीएसई दशम की परीक्षा में अव्वल आने वाले सरस्वती के मानस पुत्रों को सम्मानित किया गया. उनके अभिभावकों के साथ विद्यालय के आचार्य भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. इस मौके पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 96 फीसदी अंक लाने वाले युवराज आनंद, 92 फीसदी अंक लाने वाले विवेक भौमिक, 90 फीसदी अंक लाने वाले आकाशदीप चक्रवर्ती, 82.2 फीसदी अंक लाने वाले ऋतिक राज, 81 फीसदी अंक लाने वाले सागर भट्टाचार्य, 80.6 अंक लाने वाले श्रेयस जायसवाल, 79.4 अंक लाने वाले ईशा नायक, 78 फीसदी अंक लाने वाली अनामिका कुमारी, 77.8 अंक प्राप्त करने वाली नंदिनी कुमारी एवं 77.6 अंक प्राप्त करने वाले विवेकी कुमार साह को सम्मानित किया गया. इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन प्रसाद यादव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है.’ उन्होंने सभी भैया-बहनों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और जीवन में ऊंचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन