सहयोग ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सहयोग ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने वनभाग चौक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया.

विज्ञापन

पूर्णिया. सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने वनभाग चौक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण व सैकड़ो छात्र-छात्राएं शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का लाभ लिया. निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ अजीत ने लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी. इस अवसर पर डॉ अजीत ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह आपको अचानक बीमार या घायल व्यक्ति को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करता है. यह स्थिति को और खराब होने से रोकता है, तेजी से रिकवरी को बढ़ावा देता है और जीवन बचा सकता है. जीवन बचाना प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करके किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं. इस मौके पर वसीम, राजा कुमार सिंह, सुरेश मुखिया, मुकेश कुमार, सतीश ठाकुर, प्रीतम कुमार, रुपेश कुमार, रंजीत रमन, डॉ के के चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन