ePaper

बंगाल से बनमनखी हाट जा रहे पांच मवेशी व्यापारी से सरसी में साढ़े तीन लाख की लूट

Updated at : 19 May 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल से बनमनखी हाट जा रहे पांच मवेशी व्यापारी से सरसी में साढ़े तीन लाख की लूट

कार से आये बेखौफ बदमाशों ने बंगाल के पांच मवेशी व्यापारियों से 3.50 लाख रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

विरोध करने पर एक व्यापारी को मारी गोली, रेफर

अन्य चार व्यापारी व पिकअप चालक को हथियार के बट से मारकर किया बुरी तरह घायल

पूर्णिया. कार से आये बेखौफ बदमाशों ने बंगाल के पांच मवेशी व्यापारियों से 3.50 लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान लूट का विरोध करने पर बंगाल के एक मवेशी व्यापारी को गोली मार दी, जबकि पांच अन्य को पिस्टल के बट से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. गोली व्यापारी के पेट में जा लगी, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना सोमवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे सरसी थाना क्षेत्र के लिबरी पुल के पास हुई. गोली से जख्मी मवेशी व्यापारी सरफुल हक पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के पोखरिया थाना के संबलपुर टाल निवासी बताया गया. व्यापारी की नाजुक हालत को देखते हुए पूर्णिया से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों में मो खाबिर, मो हसमुद्दीन, मो सदाब, पिकअप चालक मो अनर आदि सभी एक ही गांव संबलपुर टाल के रहनेवाले हैं.

बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मवेशी व्यापारी से लूट की घटना हुई है. एक मवेशी व्यापारी को गोली लगी है जो इलाजरत हैं, जबकि अपराधियों की पिटाई से घायल एक अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल भर्ती कराया गया है. इधर, जख्मी मवेशी व्यापारी मो खाबिर ने बताया कि वे अपने 5 अन्य साथियों के साथ मालदा जिला के पोखरिया थाना के संबलपुर टाल से पिकअप पर बैठकर मवेशी की खरीद के लिए बनमनखी हटिया आ रहे थे. इसी क्रम में सरसी थाना क्षेत्र के लिबरी पुल के समीप लाल रंग की कार पीछा करते हुए उनके पिकअप के आगे आयी और आगे से घेर लिया. कार सवार बदमाश 6 की संख्या में थे. इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.—————-

छह बदमाशों में तीन के पास थे हथियार, की दो राउंड फायरिंग

पूर्णिया. सरसी थाना क्षेत्र के लिबरी पुल के पास बंगाल के पांच मवेशी व्यापारियों से 3.50 लाख रुपये लूटने और एक व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिये जाने के मामले में जख्मी मवेशी व्यापारी मो खाबिर ने बताया कि कार से उनकी पिकअप को घेरनेवाले छह बदमाशों में से तीन के पास हथियार था. हथियार दिखाकर बदमाशों ने पास में रखे नकद निकालने को कहा. इसका सरफुल हक ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग कर दी. इनमें से एक गोली सरफुल हक के पेट में जा लगी. इसके बाद मारपीट करते हुए सभी पांच व्यापारियों को मिलाकर 3.50 लाख नकद लूट लिया. बदमाशों ने उन्हें पिस्टल के बट से मारा, जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश कार पर सवार होकर भाग निकले.

पुलिस ने ली घायलों से जानकारी, की घटनास्थल की जांच

गोली से जख्मी व्यापारी को अन्य साथियों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. व्यापारी की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के बाद सरसी थाना की पुलिस ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया. घायलों की ओर से बताये गये बदमाशों की कदकाठी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है.

फोटो- 19 पूर्णिया 12- घायल मवेशी व्यापारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन