परीक्षा नियंत्रक से छात्रों ने की मांग
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Nov 2025 6:46 PM
पूर्णिया विश्वविद्यालय
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ उदय कुमार सिंह से गुरुवार को छात्र छात्राओं ने मुलाकात कर पीजी,यूजी, बीएड के परीक्षा परिणाम ,अंक पत्र , प्रोविजनल सर्टिफिकेट ,मूल प्रमाण पत्र से संबंधित विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया. पूर्णिया कॉलेज के सत्र 2024 -2026 के छात्र शुभम कुमार ने बताया कि पीजी सेकंड सेमेस्टर जून 2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद अंकपत्र की प्रतीक्षा में हूं. छात्र नेता सौरभ कुमार ने छात्रहित में त्वरित कार्यवाही की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










