बैठक में वेतन विसंगति समेत अन्य मुद्दा उठाया

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन

पूर्णिया. राज्य में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसके त्वरित और आशानुरूप समाधान हेतु प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती प्रांतीय प्रवास पर विभिन्न जिलों के संगठनात्मक भ्रमण पर हैं. इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती पूर्णिया जिला के शिक्षक कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए. परिषद कार्यालय पूर्णिया में हुई बैठक में विशिष्ट शिक्षकों के पे-फिक्सेशन, एचआरएमएस, वेतन विसंगति और शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया.प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रयास से कई जिलों में जिला स्तर के समस्याओं का समाधान हो चुका है. जिन समस्याओं का समाधान राज्य स्तर पर किया जाना है, उसके लिए जल्द प्रांतीय समिति की बैठक में उसके समाधान हेतु प्रयास किया जाएगा.बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन पावक, विभाग संयोजक राजेश कुमार, उच्च माध्यमिक शिक्षक बबलू कुमार, प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, अर्चना कुमारी, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन