भट्ठा बाजार के गुदरी हाट में सब्जी विक्रेताओं से चौगुनी बट्टी की वसूली उजागर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Apr 2026 6:59 PM

विज्ञापन

केवल 10 रुपये बट्टी लेने का ठेकेदार को फरमान

विज्ञापन

– महापौर प्रतिनिधि की अध्यक्षता में बैठक में केवल 10 रुपये बट्टी लेने का ठेकेदार को फरमान पूर्णिया. शहर के भट्ठा बाजार स्थित गुदरी हाट में प्रति 5 गुना 4 वर्गफीट पर निर्धारित 10 रुपये से चौगुना बट्टी वसूले जाने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत मिलने पर महापौर विभा कुमारी के स्तर से त्वरित कार्रवाई की गयी है. महापौर प्रतिनिधि व समाजसेवी जितेंद यादव के हस्तक्षेप के बाद अब सब्जी विक्रेताओं को भारी-भरकम राशि से छुटकारा मिलेगा. सब्जी विक्रेताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रविवार को महापौर प्रतिनिधि व समाजसेवी जितेंद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पार्षद नवल जायसवाल, पूर्व पार्षद व समाजसेवी पवन राय, जदयू नेता श्रीप्रसाद महतो, समाजसेवी बोवा पांडे, कांग्रेस नेता जवाहर किशोर यादव आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि भट्ठा बाजार स्थित गुदरी हाट और उसके आसपास सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी व मछली विक्रेताओं से ठेकेदार 30 से 40 रुपये तक बट्टी (बाजार शुल्क) वसूल रहे थे. जबकि मार्च माह से पहले 10-10 रुपये बट्टी के नाम वसूला जा रहा था, लेकिन एक मार्च से छोटे दुकानदारों को भी 30 से 40 रुपये बट्टी देने पर मजबूर होना पड़ रहा था, गुदरी हाट में अपनी जीविका चलाने वाले छोटे सब्जी विक्रेताओं ने आरोप लगाया था कि उनसे तय शुल्क से कहीं अधिक पैसे वसूले जा रहे थे. जहां नगर निगम द्वारा मात्र 10 रुपये था, वहीं ठेकेदार के कर्मियों द्वारा 30 से 40 रुपये तक वसूले जा रहे थे. महंगाई के इस दौर में 30 रुपये की अतिरिक्त चपत गरीब सब्जी विक्रेताओं के मुनाफे को खत्म कर रही थी, जिससे उनके बीच काफी आक्रोश और बेबसी का माहौल था. इसे लेकर रविवार को बुलायी गयी बैठक में ठेकेदार, स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे. महापौर प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने ठेकेदार को कहा कि निगम के नियमों के तहत 5 गुना 4 फीट से प्रतिदिन 10 रुपये ही बट्टी है, इससे अधिक नहीं ले. यदि 5 गुना 4 फीट से अधिक हो तो फिर उसके तहत शुल्क ले. आपसी चर्चा के बाद यह तय हुआ कि अब किसी भी विक्रेता से निर्धारित राशि से एक रुपया भी ज्यादा नहीं लिया जाएगा. सोमवार से सभी सब्जी विक्रेताओं को केवल 10 रुपये का ही भुगतान करना होगा. हालांकि यदि 5 गुना 4 फिट से अधिक दूरी पर विक्रेता अपना दुकान लगाते हैं तो उन्हें अधिक शुल्क देना पड़ेगा. विक्रेताओं को सलाह दी गई है कि यदि सोमवार के बाद भी कोई उनसे अधिक पैसों की मांग करता है तो वे तुरंत इसकी शिकायत नगर निगम कार्यालय या महापौर प्रतिनिधि से करें. इस फैसले से भट्ठा बाजार के गुदरी हाट में काम करने वाले सैकड़ों छोटे दुकानदारों ने राहत की सांस ली है. समाजसेवी जितेंद यादव ने कहा कि भट्ठा बाजार गुदरी हाट में सब्जी व मछली विक्रेताओं से 10 रुपये ही लिए जायेंगे. गुदरी हाट में व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है ताकि छोटे दुकानदारों को काम करने में कोई परेशानी नहीं हो. पांच फोटो. 5 पूर्णिया 16- भट्ठा बाजार सड़क किनारे सजी दुकान 17- सब्जी बिक्रेताओं को दिये जा रहे थे 40 रुपये की रसीद

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन