जेवलीन थ्रो में भागलपुर, पटना व पूर्णिया ने लहराया परचम
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Nov 2025 6:51 PM
राज्यस्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
– राज्यस्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन पूर्णिया. तीन दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विधिवत समापन हो गया. शेष घोषित परिणामों जेवलीन थ्रो में प्रथम नीतीश कुमार, भागलपुर, द्वितीय विप्लव पांडेय , पटना और तृतीय सायिक , पूर्णिया रहे. ट्रिपल जंप में प्रथम कल्याण कुमार, पटना, द्वितीय सौरभ राज, पूर्णिया तृतीय आयुष कुमार, मगध हुए. इसी प्रकार से 4 गुना 100 रिले में प्रथम पटना, द्वितीय पूर्णिया और तृतीय मगध ने बाजी मारी. 4 गुना 400 में प्रथम दरभंगा, द्वितीय पटना और तृतीय सारण ने परचम लहराया. 5 किमी दौड़ में प्रथम राजन राज, तिरहुत, द्वितीय अमरेश कुमार, कोसी और ऋतुराज , भागलपुर रहे. 5000 मीटर में प्रथम सौरभ कुमार, दरभंगा, द्वितीय चंदन यादव, पटना हुए. 1500 मीटर में प्रथम विजय कुमार, दरभंगा, द्वितीय राजन राज, तिरहुत और तृतीय अमरेश कुमार, कोसी ने वाहवाही बटोरी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










