शिविर में आये आवेदनों का निबटारा, प्रमाणपत्र वितरित

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रमाणपत्र वितरित

विज्ञापन

भवानीपुर. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विकास शिविर में प्राप्त आवेदन पत्र के आलोक में बने प्रमाण पत्रों को ग्रामीणों के बीच गुरुवार को वितरण किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर ग्रामीण से आवेदन प्राप्त किया जाता है.इसमें 22 तरह की योजनाओं के लिएआवेदन प्राप्त किए जाते हैं. आवेदन पर अविलंब कार्य करते हुए ग्रामीणों के बीच बने प्रमाण पत्र का वितरण किया जाता है. इस कार्य में पंचायती राज पदाधिकारी रूपेश कुमार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. गुरुवार को गोंदवारा पथकैली पंचायत के भमेट गांव में लोगों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया. मौके पर कार्यपालक सहायक दीपेश कुमार एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन