तय समय-सीमा के अंदर करें चुनाव समाग्री की तैयारी

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 6:26 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव के निमित्त पूर्णिया जिला के सातों विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है. चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए गठित कोषांगों द्वारा त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है. जिला स्कूल पूर्णिया में सामग्री कोषांग संचालित है जहां पर चुनाव संबंधी सभी समाग्री की तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा रविवार को जिला स्कूल पूर्णिया में समाग्री कोषांग द्वारा किए जा रहें विभिन्न अद्मतन कार्यों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि चुनाव समाग्री की तैयारी गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर तैयार करना सुनिश्चित करें.

…………..

वोटर पर्ची का वितरण शुरू

पूर्णिया. 11 नवंबर को होनेवाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर वोटर पर्ची का वितरण शुरू हो गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर 62- पूर्णिया विधान सभा के बूथ संख्या 291 एवं 278 के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के मतदातओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता हेतु अनु. जाति एवं अनु. जनजाति टोलों में विशेष स्वीप अभियान के तहत् पूर्णिया जिला के विभिन्न प्रखंडों में घर घर जाकर बीएलओ द्वारा बैध पहचान पत्र का वितरण किया गया.वोटरों को बूथ की जानकारी के साथ-साथ मतदाताओं को 11 नवंबर को को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. इसी तरह विधानसभा कसबा-58 के बूथ संख्या 157, 158 एवं 202 के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के मतदाताओं के बीच विशेष स्वीप अभियान के तहत घर-घर बैध पहचान पत्र बांटा गया. साथ ही बूथ की जानकारी के साथ-साथ मतदाताओं को वोट के महत्व को समझाते हुए 11नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर जा कर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन