आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी जोरों पर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Apr 2026 6:17 PM
जानकीनगर
जानकीनगर. भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाने हेतु जानकीनगर मध्य विद्यालय दुर्गा स्थान के प्रांगण में तैयारी समिति की बैठक गुरुवार को अवकाश प्राप्त बिहार सरकार के सचिव योगेन्द्र राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 14 अप्रैल को प्रभात फेरी, बाबा साहेब के विचारों पर परिचर्चा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जानकीनगर के नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश पासवान,उप मुख्य पार्षद सुनील रजक, बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह पूर्व प्राचार्य प्रो आलोक कुमार, कांग्रेस नेता, संजीव यादव, बनमनखी विधानसभा सभा के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के नेता, राजेन्द्र राम ,चंदन पासवान, नीतिन यादव,मनीष कुमार, राजद नेता बमबम यादव, मुकेश पासवान,पवन कुमार, विनोद मंडल , सोमी राम, धर्मवीर कुमार पासवान , छात्र नेता सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










