बाढ़ की पूर्व तैयारियों का लिया गया जायजा

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 6:11 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सजग एवं सतर्क है.जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को एडीएमओ प्रणव कुमार ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केन्द्र बायसी का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में आपदा प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों को गहनता से जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध बाढ़ राहत एवं बचाव सामग्री की बारीकी से जांच की गयी. विशेष रूप से बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले मोटर बोट के इंजनों की स्थिति, उनके रखरखाव और कार्यक्षमता का जायजा लिया गया ताकि जरूरत पड़ने पर ये सुचारू रूप से ससमय काम कर सकें.मौके पर उपस्थित राज्य आपदा मोचन बल के जवानों को उपकरणों के उचित रखरखाव, नियमित जांच और किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा (जैसे- बाढ़) के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन