आज शहर में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published at :29 Jan 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्ले में आज पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत कंपनी द्वारा गुरुवार को काली फ्लोर मिल से रजनी चौक तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रिड पीएसएस से 11 केवी टाउन 3, टाउन 2 के तहत नेवालाल और दुर्गाबाड़ी फीडर एवं मधुबनी पीएसएस से 11 केवी फीडर नम्बर 4 इंजीनियरिंग कॉलेज के फीडर के निर्माण को लेकर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शटडाउन की स्थिति में रहने की सूचना दी गयी है. उक्त जानकारी देते हुए सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि शटडाउन रहने से शहर के भट्टा बाजार, नेवलाल चौक, छठ पोखर, विवेकानंद कॉलोनी, रजनी चौक, खीरू चौक, रामनगर, केपी मार्केट, पॉलीटेक्नीक चौक, फायरस्टेशन, सिपाही टोला, बक्सा घाट, डीएवी के आसपास के क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उक्त क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन