किशोरी अपहरण कांड में आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

किशोरी अपहरण कांड
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के पैठानटोली गांव से अमौर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, बाल विवाह, पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के मामले में आरोपित मो हारून व मो जहांगीर के घर पर इश्तेहार चिपकाया. यह कार्यवाही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने पुलिस बल के साथ की. पुलिस ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करे नहीं तो न्यायालय के अगले आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्यवाही की जायेगी. अमौर थाना कांड सं 363/24 के प्राथमिकी अभियुक्त दोनों विगत आठ महीने से फरार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




