केनगर व चम्पानगर थाना पुलिस ने हंगामा करते पांच शराबी को पकड़ा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 May 2026 6:29 PM
केनगर और चम्पानगर थाना क्षेत्र
केनगर. केनगर और चम्पानगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से कुल पांच नशेड़ियों को पकड़ लिया गया. ये सभी आरोपित शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहे थे. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान दो युवकों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया. आरोपितों में अभिनंदन कुमार 23 वर्ष निवासी रामडीरी भिठ्ठा टोला भवानीपुर थाना, कौशल कुमार 24 वर्ष निवासी बालू घाट केनगर थाना शामिल हैं. वहीं, चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में भी शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया है जिनमें अचमित कुमार उर्फ सुमित कुमार 22 वर्ष निवासी चनका पंचायत वार्ड संख्या- 6, सेमा कुमार 21 वर्ष निवासी चनका पंचायत वार्ड संख्या- 6 और अरविंद महतो 38 वर्ष निवासी महतो टोला, चम्पानगर वार्ड संख्या- 9 शामिल हैं. बुधवार को सभी पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










