कोलकाता के गेंदबाजों का कमाल, मुंबई ने KKR को दिया 148 रन का टारगेट

Updated:
विज्ञापन

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते कोलकाता के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है. वहीं कोलकाता की टीम में कोई बदलाव नहीं है.

विज्ञापन

KKR vs MI: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इडेन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. कोलकाता को प्लेऑफ में बने रहने के लिए 148 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के दौरान ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा 15, रयान रिकल्टन 6, नमन धीर 0 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की.

147 रन ही बना सकी मुंबई इंडियंस

पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. तिलक 20 और हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर आउट हुए. विल जैक्स भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में कार्बिन बॉश और दीपक चाहर ने मिलकर मुंबई को 147 तक पहुंचाया. बॉश ने नाबाद 32 और दीपक ने 10 रन बनाए. कोलकाता के लिए सौरभ दुबे ने 2, कैमरून ग्रीन ने 2, कार्तिक त्यागी ने 2, सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा, फ़िन ऐलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह और राहुल त्रिपाठी.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा.

इम्पैक्ट सब: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज, कृष भगत और अल्लाह गजनफर.

टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गेंदबाजी का फैसला करते हुए कहा कि यह बहुत ही सीधा फैसला है. हमें दो के दोनों ही मैच जीतने हैं. हमारा पूरा फोकस इस चीज पर है. टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ चीजें ऐसी थी. जिनका हमने फायदा उठाया होता तो आज चीजें अलग होतीं. विकेट को रीड करना काफी मुश्किल है. हमें पूरे 40 ओवर्स तक अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी.

यह भी पढ़ें: हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, लाइव इंटरव्यू में दे दी गाली; VIDEO वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola