हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, लाइव इंटरव्यू में दे दी गाली; VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने लाइव इंटरव्यू के दौरान दी गाली

ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान रॉयल्स से मिले हार के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाए. पंत लाइव इंटरव्यू के दौरान अपशब्द का इस्तेमाल किया. जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

विज्ञापन

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. जिसमें राजस्थान ने 7 विकेट से जीत हासिल की. लखनऊ को इस मुकाबले में 220 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने लाइव इंटरव्यू के दौरान गाली का प्रयोग किया. जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद ऋषभ पंत लाइव इंटरव्यू के दौरान अपना आपा खो बैठे और उन्होंने दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने गाली दे दी. जिसके बाद पंत की इस अभ्रद भाषा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वाकया के बाद पंत को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

इयान बिशप को दिए गए इंटरव्यू के दौरान दी गाली

इंटरव्यू के दौरान पंत ने कहा कि मिडिल ओवर्स में अंत के ओवर में जिस तरह से जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान को वापसी कराई, वो बेहतरीन था. हम वहां 10 रन और बना सकते थे, लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा नहीं हो सका. जयपुर की पिट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी और यहां गेंदबाजी करना मुश्किल था. यहां अनुभव की जरूरत थी, जिसकी हमारी टीम में कमी खली.

हालांकि, मुझे अपनी टीम पर नाज है. चीजें हमारे मुताबिक नहीं रहीं और यह बात हर कोई जानता है, लेकिन यह इस सच्चाई को नहीं बदल देता कि हम एक (अभद्र भाषा) अच्छी टीम है. हालांकि इस मामले पर अभी तक BCCI या LSG फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

मुकाबले का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 220 रन बनाए. जिसमें मिचेल मार्श ने 96 रन की पारी खेली. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 93 और धु्व्र जुरेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के मन में पैदा कर रहे हैं खौफ, इरफान पठान ने क्यों कर दी क्रिस गेल से तुलना

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola