क्या सुबह उठते ही चाय पीते हैं आप? छोटी सी आदत बना सकती है आपकी स्किन को बेजान, जान लें इसके नुकसान

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 20 May 2026 6:31 PM

विज्ञापन

सुबह खाली पेट चाय पीने से स्किन कैसे डैमेज हो सकती है Ai image

Beauty Tips: अगर आप भी दिन की शुरुआत चाय के कप के साथ करते हैं, तो जरा संभल जाइए. आपकी यह रोज की आदत धीरे-धीरे आपकी स्किन की चमक छीन सकती है. ऐसे में समय रहते यह जान लेना जरूरी है कि आखिर इसका असर आपकी स्किन पर किस तरह से पड़ सकता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: सुबह सोकर उठते ही अगर गर्मागर्म चाय मिल जाए, तो इससे बेहतर दिन की शुरुआत और हो ही क्या सकती है? एक कप चाय और पूरे दिन के लिए हमें एनर्जी मिल जाती है. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो आंखें खोलते ही चाय की चुस्की लेने के लिए तैयार होकर बैठ जाते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जिनके दिन की शुरुआत की चाय के कप के साथ होती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से छोटी सी लगने वाली आपकी यह आदत आपकी स्किन को अंदर से डैमेज कर सकती है. बता दें अगर आप हर दिन खाली पेट चाय पीते हैं तो आपकी स्किन ड्राई हो सकती है, उसमें पिंपल्स निकल सकते हैं और कई बार तो वह बेजान भी लगने लगती है. ऐसा न हो इसलिए आपके लिए समय रहते इसके असर और नुकसानों के बारे में जानना और भी जरूरी हो जाता है.

खाली पेट चाय पीने से कैसे अफेक्ट होती है स्किन?

जब आप खाली पेट चाय पीते हैं तो आपके पेट में एसिड की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है. जब ऐसा होता है तो आपके शरीर में डिहाइड्रेशन और न्यूट्रिशन की कमी जैसे प्रॉब्लम्स होने लग जाते हैं. जब आपके शरीर को सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में मिलना बंद हो जाते हैं, तो आपकी स्किन काफी ज्यादा बेजान और ड्राई दिखने लग जाती है. इसके अलावा जब आप ज्यादा चाय पीने लगते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है. अगर ऐसा हो तो आपकी स्किन आसानी से अपना मॉइस्चर खो सकती है.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

चेहरे पर दिख सकते हैं ये संकेत

जब आप हर दिन खाली पेट चाय पीने लगते हैं तो कुछ ही समय में इसका सीधा असर आपके चेहरे पर ही दिखना शुरू हो जाता है. खाली पेट चाय पीने की वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों की डलनेस और ड्राइनेस जैसी प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी स्किन खाली पेट चाय पीने की वजह से हद से हद से ज्यादा ऑयली होने लग जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो यह बताता है कि अब आपके लिए अपनी डेली रूटीन को बदलना जरूरी हो गया है.

क्यों बढ़ सकती है पिंपल्स की समस्या?

जब आप खाली पेट चाय पीते हैं तो इसकी वजह से शरीर में एसिडिटी और हार्मोनल इमबैलेंस होने का खतरा बढ़ जाता है. खासकर तब, जब आप ज्यादा चीनी और दूध वाले चाय पी रहे हैं. आपकी इस आदत का काफी निगेटिव असर आपकी स्किन पर पड़ सकता है. जब आप खाली पेट चाय पीते हैं तो आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने और मुंहासे निकलने लगते हैं. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको अपनी इस आदत को जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना चाहिए.

स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं तो सबसे पहले खली पेट चाय पीने की इस आदत को बदलना जरूरी है. चाय की जगह पर आपको अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए. इसके बाद ब्रेकफास्ट कर लें और तब जाकर एक कप चाय पीएं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप दिन में एक से दो बार ही चाय पीएं. अपनी हाइड्रेशन का ख्याल रखें और साथ ही डाइट में फलों, सलाद और इस तरह की चीजों को शामिल करना शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola