साइबर ठगी के 4.89 लाख रुपये पीड़ित को लौटाये

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
साइबर ठगी के 4.89 लाख रुपये पीड़ित को लौटाये

पूर्णिया साइबर थाना की बड़ी सफलता

विज्ञापन

पूर्णिया साइबर थाना की बड़ी सफलता

पूर्णिया. फेसबुक के माध्यम से कार वाशिंग मशीन बेचने के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पूर्णिया साइबर थाना को बड़ी सफलता मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अफताब अहमद खान (52 वर्ष), पिता स्वर्गीय जफर अहमद, निवासी इकबाल नगर माधोपाड़ा, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 17 दिसंबर 2025 को 4 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली थी.बताया गया कि साइबर अपराधियों ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर कार वाशिंग मशीन बेचने का झांसा दिया और विभिन्न माध्यमों से वादी से रुपये ट्रांसफर करवा लिये. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना पूर्णिया में शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.साइबर थाना पूर्णिया की तत्पर कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के बाद 20 मई को ठगी गई राशि में से 4 लाख 89 हजार रुपये पीड़ित अफताब अहमद खान को वापस करा दिया गया. इस उपलब्धि पर पीड़ित परिवार ने साइबर थाना पूर्णिया की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से खरीद-बिक्री करते समय पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें.

फोटो-20 पूर्णिया 12- पीड़ित को पैसा लौटाती साइबर थाना की पुलिस

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन