खेल मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों ने स्व रमेश चंद्र मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 10 Jul 2024 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
खेल मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों ने स्व रमेश चंद्र मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर में

विज्ञापन

पूर्णिया. जानेमाने शिक्षाविद एवं उद्योगपति स्व. रमेश चंद्र मिश्रा की याद में हरिओम स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने अपने उदगार प्रकट करते हुए कहा कि पिता तुल्य अभिभावक स्व रमेश चंद्र मिश्रा सर ने पूर्णिया क्रिकेट एवं विभिन्न खेलों को बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दी. खेल जगत हमेशा उन्हें याद रखेगी. हरिओम झा ने कहा कि स्व रमेश चंद्र मिश्रा सर ने हमेशा क्रिकेट एवं विभिन्न खेलों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभायी. उनके मृत्यु की खबर सुन पूणिया खेल जगत काफी मर्माहत है. उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. जिले में शिक्षा, खेल, उद्योग को बढ़ावा देकर उन्होंने पूणिया जिले का नाम रौशन किया. कड़ी मेहनत, लगन, ईमानदारी, सादगीपूर्ण उनकी जीवन शैली हर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है. सभी ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की. फोटो. 10 पूर्णिया 4- शोक सभा में उपस्थित खिलाड़ी एवं अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन