मधुबनी में भागवत कथा सुनने पहुंचे लोग

मधुबनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से आये कथा वाचक वीरेंद्र शास्त्री महाराज जी का प्रवचन हुआ
पूर्णिया. मधुबनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से आये कथा वाचक वीरेंद्र शास्त्री महाराज जी का प्रवचन हुआ. भागवत कथा में बाल कलाकार जो कृष्ण के रूप में था, उसके द्वारा माखन की मटकी फोड़ी गई. सदर विधायक विजय खेमका और पूर्णिया के जाने माने चिकित्सक संजीव श्रीवास्तव भी कथा सुनी. कथा जैसे जैसे आगे बढ़ते जा रही है भक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है. कथा के दौरान बीच बीच में राधे राधे के जयघोष से गुंजायमान होता रहता है.इस कथा के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सचिव कपिल देव प्रसाद, सहसचिव विजय कुमार सिन्हा,सहसचिव गगन जयपुरियार कोषाध्यक्ष मनीष मोहन कृष्ण,राजेश केसरी, संजय वर्मा, मनोरंजन प्रसाद,गणेश सिन्हा,राजा सिन्हा,उदय श्रीवास्तव,रंजीत श्रीवास्तव,सुबीर सिन्हा और मनीष सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




