ePaper

सरदार वल्लभभाई पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव : खेमका

Updated at : 31 Oct 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव : खेमका

राष्ट्रीय एकता दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित पटेल स्मारक पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर सदर विधायक एवं एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं और एनडीए नेताओं के साथ पहुंचकर सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. विधायक के साथ उपस्थित नेताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया. विधायक विजय खेमका ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम से भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने देश की रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी, जिसके लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा. इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया. विधायक के साथ स्मारक पर जय किशन साह, पवन राय, आशीष गोस्वामी, सकलदीप सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन