बेलौरी, मंरगा पश्चिम व हांसदा में 20 अप्रैल को पैक्स चुनाव
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 31 Mar 2026 6:47 PM
पूर्णिया पूर्व
पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के शहरी क्षेत्र के तीन पैक्सों चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ ही पैक्स चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में हलचल बढ़ गयी है . 14 ग्रामीण और पांच शहरी क्षेत्र हैं. वही वर्ष 2024 में ग्रामीण के 14 और शहरी क्षेत्र के दो नगर निगम पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया था . किसी कारणवश बेलौरी, मंरगा पश्चिम, हांसदा नगर निगम पैक्स का चुनाव नही हो सका था. जानकारी देते हुए सहकारिता विभाग के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बेलौरी, मंरगा पश्चिम, हांसदा नगर निगम पैक्स का चुनाव को लेकर विभाग ने 23 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि उक्त तीनों नगर निगम पैक्स के लिए 8 एवं 9 अप्रैल को नामांकन प्रकिया होगी. 10 एवं 11 अप्रैल नामांकन संवीक्षा की जाएगी. जबकि 13 अप्रैल को नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन प्रकिया होगी. 20 अप्रैल को मतदान और उसी दिन संध्या मतगणना की प्रकिया के साथ चुनाव संपन्न हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










