पेंशनर समाज व सिविल सोसायटी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

मजदूर दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. मजदूर दिवस पर स्थानीय अनुसचिवीय क्लब के सभागार में बिहार पेंशनर समाज एवं पूर्णिया सिविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अरविन्द कुमार सिंह ने की तथा संचालन दिलीप कुमार चौधरी ने किया. श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले शिकागो के शहीद मज़दूर एवं पहलगाम के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया. फिर, दोनों संगठनों के सदस्यों ने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पहलगाम में पाकिस्तान आतंकियों द्वारा की गई कार्रवाई की घोर निन्दा की. इसके साथ ही असंगठित मजदूरों को संगठित करने एवं उसकी समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित मजदूर संगठनों को आगे आने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय खेमका भी मौजूद थे. विधायक द्वारा असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई. पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य एवं जनवादी कवि डॉ.० शंभु लाभ वर्मा कुशाग्र द्वारा कविता का पाठ किया गया. कई अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए गये. विचार व्यक्त करने वालों में रमेश प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी दास, अरविन्द कुमार झा, डॉ ० मिथिलेश राय, देवनारायण मेहता, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार वर्मा, मो० अब्दुल वाहिद, भूपेंद्र सिंह, अनुज कुमार चॉद, छुकुन्दी दास आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन