चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :06 Apr 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

आगामी 25 और 26 अप्रैल को होने वाली 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारियों को ले समीक्षा बैठक आयोजित

पूर्णिया. आगामी 25 और 26 अप्रैल को होने वाली 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी. प्रोफेसर डॉ शंभू कुशाग्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इस संबंध में एथलेटिक संघ के सचिव एमएच रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल का आयोजन स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 8 से शाम 4 तक किया जायेगा. इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिन के 2 बजे से शाम 6 बजे तक की जायेगी. साथ ही उद्घाटन समारोह 25 अप्रैल को 11 बजे किया जायेगा. सचिव श्री रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. इसके लिए आयोजन को पांच आयु वर्ग में बांटा गया है, जिसमें अंडर 14 बालक बालिका वर्ग के लिए 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और किड्स जैवलिन, अंडर 16 बालक बालिका के लिए 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, अंडर 18 बालक बालिका वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, 110 मीटर हर्डल दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तिकड़ी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक और अंडर 20 बालक बालिका एवं महिला पुरुष के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, तिकड़ी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो की प्रतियोगिता होगी. उन्होंने बताया कि पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को संघ की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा और इन्हीं खिलाड़ियों को जून माह में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला को 18 से 20 मेडल प्राप्त होते रहे हैं और इस वर्ष उससे ज्यादा मेडल प्राप्त होने की आशा है. बैठक में डॉ शंभू कुशाग्र ने तैयारियों की समीक्षा की और सभी सदस्यों ने पूरा संतोष व्यक्त किया. उक्त बैठक में संघ के संरक्षक सिद्धार्थ प्रताप, उपाध्यक्ष आलोक कुमार लोहिया, जॉइंट सेक्रेटरी असद राजा एवं राखी सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, वरिष्ठ सदस्य एके बोस, सुमित प्रकाश, प्रियंका कुमारी, डॉ ज्ञान कुमारी राय, संतोष बी कुमार, नवीन सिंह, रवि रंजन, प्रीतम आनंद, नीतीश कुमार, अमरकांत झा, ब्रजेश भास्कर, मुसव्वर अहमद, फैयाज आलम, जसप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे. अंत में एके बोस ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन