तमिलनाडु में मृत युवक के परिजनों से मिले सांसद

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

धमदाहा प्रखंड

विज्ञापन

पूर्णिया. विगत दिनों पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत चंद्राही गांव के रहने वाले स्व. टुनटुन मंडल के पुत्र बिनोद मंडल की तमिलनाडु में काम के दौरान बिजली के करंट से मौत हो गयी थी. इनके परिजनों से पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने इस घटना को सिस्टम की विफलता और नेताओं की जनता के प्रति उपेक्षा का परिणाम बताया. उन्होंने कहा, यह घटना हमारे समाज और उन नेताओं के मुंह पर तमाचा है जो चुनावों के समय वोट मांगने चले आते हैं, लेकिन आम जनता की ज़िंदगी और मौत से कोई सरोकार नहीं रखते. सांसद ने बताया कि बिनोद की मां विकलांग हैं, चलने-फिरने में असमर्थ हैं और दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं हैं. उन्होंने परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी और यह वादा किया कि बिनोद की मां को हर महीने दवाइयां उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि यह केवल संवेदना नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है. पप्पू यादव ने सत्ता और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने वाले नेताओं ने बिहार के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है. वे अपने बच्चों के लिए तो हर सुविधा चाहते हैं, मगर गरीबों की तकलीफ पर चुप्पी साधे रहते हैं. आखिर यह कब तक चलेगा? कब तक गरीब और मासूम जनता की बली चढ़ती रहेगी और नेता बरसाती मेढक की तरह चुनाव के समय जनता को झांसा देने के लिए आते रहेंगे? उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि जब तक नेताओं की प्राथमिकता वोट और कुर्सी बनी रहेगी, गरीबों की जान यूं ही जाती रहेगी. सुनिल राय, मो सोयेब, शंभू मंडल, विजय यादव आदि मौजूद थे. फोटो- 8 पूर्णिया 24- मृतक के परिजनों से सांसद ने की मुलाकात

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन