साइबर फ्रॉड के 49981 रुपये वापस

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 6:02 PM

विज्ञापन

साइबर थाना

विज्ञापन

पूर्णिया. साइबर थाना की पुलिस द्वारा कांड संख्या 57/25 के वादी को साइबर फ्रॉड का 49981 रुपये वापस कराया गया. सदर थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित दुर्गा मंदिर रोड वार्ड 31 के रहनेवाले वादी किशोर कुणाल के साथ वन प्लस मोबाइल के टोलफ्री नंबर को गुगल पर ढूढ़ते हुए एक फ्रॉड नंबर के द्वारा एपीके फाइल इंस्टॉल करवा लिया और 49,981 रुपये का फ्रॉड कर लिया. इस संदर्भ में साइबर थाना कांड संख्या 57/25 दर्ज हुआ. इसके अलावा वादी द्वारा एनसीआरपी पर शिकायत संख्या 30507250047639 दर्ज कराया गया. साइबर थाना के डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद न्यायालय का आदेश प्राप्त कर वादी को उनके फ्रॉड हुए 49,981 रुपये को समय पर वापस करा दिया गया है. फोटो. 9 पूर्णिया 8- रुपये वापस करवाते डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन